ePaper

बड़ीजान में भीषण अगलगी, घर जलकर राख, कई मवेशी भी झुलसे

Updated at : 07 Jan 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ीजान में भीषण अगलगी, घर जलकर राख, कई मवेशी भी झुलसे

बड़ीजान में भीषण अगलगी, घर जलकर राख, कई मवेशी भी झुलसे

विज्ञापन

देर रात हुई घटना से गांव में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू कोचाधामन. प्रखंड के बड़ीजान पंचायत अंतर्गत बड़ीजान दुर्गापुर (वार्ड संख्या छह) में देर रात अचानक आग लगने से एक परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया. इस भीषण अगलगी में घर में रखे हजारों रुपये के सामान के साथ-साथ कई मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. जानकारी के अनुसार, पीड़ित हकीम अब्दुल करीम के घर में देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गयी व लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी संघर्ष के बाद लपटों को शांत किया इस घटना में हकीम अब्दुल करीम का घर पूरी तरह जल गया है. घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गये. सामाजिक कार्यकर्ता नदीम अख्तर ने बताया कि अगलगी में घर के भीतर बंधे कई मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. सामाजिक कार्यकर्ता नदीम अख्तर ने जिला प्रशासन व स्थानीय अंचल प्रशासन से घटनास्थल का मुआयना करने व पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. भीषण ठंड के इस मौसम में घर जल जाने से पीड़ित परिवार के सामने सिर छुपाने की समस्या खड़ी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन