पोठिया में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल व नींबू पानी पिलाने के लिए जगह-जगह व्यवस्था की गयी थी.
पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा, जिससें भक्तिमय वातारण बन गया. एकता में शक्ति राम नवमी समिति पोठिया बाजार के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गयी. विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा पोठिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से निकलकर ब्लॉक रोड, पोठिया चौक, रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर वापस बाजार पहुंची. लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल व नींबू पानी पिलाने के लिए जगह-जगह व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन स्वयं दलबल के साथ शोभायात्रा निगरानी कर रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज कुमार, अधिवक्ता नरोत्तम भारती उर्फ चंदन झा, विद्यानंद मेहता, मनोज सिंह, हरे राम महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




