डोरिया गांव में एसएसबी ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Updated at : 27 Mar 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
डोरिया गांव में एसएसबी ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

नि:शुल्क दवाइयां दी गई. वहीं पशुओं की भी जांच व उपचार किया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती डोरिया गांव में नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का संचालन मानव चिकित्सा अधिकारी डॉ मेगराज चौधरी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रोबिन तिवारी के नेतृत्व में किया गया. शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गई. वहीं पशुओं की भी जांच व उपचार किया गया. पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, स्वच्छता, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. इस शिविर में 110 मानव रोगियों एवं 174 पालतू पशुओं की जांच की गई, जिससे 49 पशुपालक लाभान्वित हुए. ग्रामीणों ने एसएसबी के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन