चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने की मां दुर्गा की पूजा

Updated at : 27 Mar 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने की मां दुर्गा की पूजा

भक्तों ने सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

किशनगंज चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार को महानवमी के दिन किशनगंज शहर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. जिले के विभिन्न शक्तिपीठों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई, जहा भक्तों ने सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की. शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए।बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ ने माता के दर्शन किए और हवन-पूजन में भाग लिया. शीतला मंदिर और रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन हुआ. डुमरिया काली मंदिर और देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर में स्थानीय समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहा भारी संख्या में भक्तों ने पुष्प और प्रसाद अर्पित किए. इसके अतिरिक्त शहर के अन्य पूजा पंडालों में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सिद्धिदात्री का आह्वान किया गया. नवमी के अवसर पर कई स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. शाम होते-होते मंदिरों की रोशनी और माता के भजनों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन