Garhwa: भक्ति और शौर्य का संगम, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी गढ़वा की गलियां

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Garhwa: गढ़वा शहर में शुक्रवार को रामनवमी की धूम रही. लोगों ने विशाल शोभा यात्रा निकाली और जय श्रीराम का जयघोष किया. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे जिले में यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह
Garhwa: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे गढ़वा में पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और अगाध आस्था के साथ संपन्न हुआ. शहर के चप्पे-चप्पे पर ‘जय श्री राम’ के नारों की गूंज रही और पूरा वातावरण केसरिया रंग में रंगा नजर आया. केवल शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई और राम भक्त उसमें बढ़-चढ़कर शामिल हुए. रमकंडा वाली घटना को छोड़ दे तो जिले में लगभग सभी प्रखंडों में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन

रंका मोड़ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें दर्जनों अखाड़ाधारियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकलीं आकर्षक झांकियों का मिलन ऐतिहासिक रंका मोड़ स्थित घंटाघर के पास हुआ. यहां भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. झांकियों में प्रभु राम, माता सीता और हनुमान जी के जीवंत स्वरूपों ने सबका मन मोह लिया.

सौहार्द और सुरक्षा के बीच थिरके भक्त

ढोल-नगाड़े और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर युवा और बुजुर्ग समान उत्साह के साथ झूमते दिखे. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. रंका मोड़ पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न समितियों के अखाड़ाधारियों का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं. देर शाम तक पूरा शहर भक्ति के रस में सराबोर रहा.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola