गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना के नए प्रभारी बने अविनाश राज, कहा- अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय होगी प्राथमिकता
अविनाश राज ने नगर ऊंटारी थाना प्रभारी का पदभार संभाला | Prabhat Khabar Network
श्री बंशीधर नगर थाने को नए थाना प्रभारी मिल गए हैं. अविनाश राज ने पदभार ग्रहण किया और कहा कि आम लोगों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने पर भी जोर दिया.
गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा). स्थानीय थाना में गुरुवार को वर्ष 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी अविनाश राज ने 47वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले वे गढ़वा थाना में पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
निष्पक्ष न्याय दिलाना प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास को और मजबूत किया जाएगा.
पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर सीधे थाना पहुंचें. उनकी शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्ष समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं का उचित तरीके से समाधान करना है.
ये भी पढ़ें: ताजदार आलम ने संभाली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान, बोले- मुस्लिम समाज के बीच लेकर जाएंगे सरकार की योजनाओं की हकीकत
14 माह बाद उपेंद्र कुमार को दी गई विदाई
इधर, करीब 14 माह के कार्यकाल के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को विदाई दी गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की चर्चा की और उनके कार्यों को याद किया. कार्यक्रम में रमना के नवनियुक्त थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए