गढ़वा सदर अस्पताल में CRPF 172 बटालियन का ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जवानों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
शपथ लेते सीआरपीएफ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
CRPF 172 बटालियन ने गढ़वा सदर अस्पताल में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया. जवानों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली. लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा. सीआरपीएफ 172 बटालियन की ओर से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ जवानों और सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई की. साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
जवानों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्वच्छता की शपथ
अभियान के दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने जवानों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. सभी ने स्वयं गंदगी नहीं करने, दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने और प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया.
ये भी पढ़ें: गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना के नए प्रभारी बने अविनाश राज, कहा- अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय होगी प्राथमिकता
लोगों में जागरूकता से स्वच्छ वातावरण
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है. सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और लोगों में जागरूकता से स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है. अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भी साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर उप कमांडेंट जी. मधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सैनी राजी, उपाधीक्षक माहेरू यामिनी सहित सीआरपीएफ के जवान और सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए