युवती को अपहरण कर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

कोचाधामन थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक युवती का अपहरण कर गुवाहाटी ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है
किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक युवती का अपहरण कर गुवाहाटी ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में सोमवार को युवती के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी अकबर के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 25 मार्च को पीड़ित युवती अपने घर के पास एक बाजार में सामान लाने गई थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने युवती को जबरन बाइक से घर छोड़ने की बात कह अपने बाइक पर बिठा लिया, लेकिन आरोपी ने युवती को घर के रास्ते के जगह दूसरे रास्ते पर लेकर चले गये और नशीले दवाई देकर बेहोश कर दिया. जब उसे होश आया तो उसने खुद को गुवाहाटी के एक घर में पाया. मिली जानकारी के अनुसार युवक ने बंद घर में युवती के साथ दुष्कर्म किया. युवती के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. एक दिन मौका पाकर युवती ने किसी तरह से अपने भाई से संपर्क साधा. मई माह में गुवाहाटी से ट्रेन पकड़कर किशनगंज आ गई और परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




