दिघलबैंक थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एक मामला निष्पादित

Updated at : 22 Feb 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
दिघलबैंक थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एक मामला निष्पादित

दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना.

विज्ञापन

दिघलबैंक. दिघलबैंक थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना. खास कर भूमि विवाद को लेकर नये कुल तीन मामले थे. अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने सभी मामलों की सुनवाई के बाद एक मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया.जिसमें दोनों पक्षों की रजामंदी से न्यायिक बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले का निष्पादन किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष दो मामलों के अगले शिविर में निष्पादन की कोशिश की जाएगी. सीओ श्री गीतिका ने कहा कि साधारण भूमि विवादों का निपटारा आसानी से संभव है. इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है. प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निपटारा कर दिया जाए ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके.ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए. गौरतलब है कि प्रत्येक शनिवार को आपसी जमीनी विवाद को लेकर जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का अंचलाधिकारी,थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मचारि मिलकर जांच पड़ताल कर निष्पादन करते है.इसी क्रम में शनिवार को जनता दरबार में जमीनी विवाद से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई थीं. जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन