अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

ठाकुरगंज. एनएच 327 ई बालेश्वर फॉर्म के समीप देशी रसोई के सामने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. सूचना पर क़ुर्लिकोट थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के साथ ठाकुरगंज पुलिस दल बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जोरदार टक्कर होने की आवाज सुन लोग जब सड़क पर पहुंचे, तबतक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी जिससे वह बीच सड़क पर पड़ा था. खबर मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां इस ह्रदय विदारक घटना को देख उसकी मां जवान बेटे की मौत पर चीत्कार करते बार-बार बेहोश हो रही थी. युवक की पहचान प्रखण्ड की भोग डाबर पंचायत अंतर्गत हजारी गांव निवासी इमरान पिता नसीम कमाल के रूप में है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दो भाई में से छोटा था जो दिल्ली में रोजगार कर जीवन यापन करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन