ePaper

रमजान नदी में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 31 Dec 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान नदी में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत

सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा श्मशान घाट के पास काली मंदिर के निकट रामजान नदी में डूबने से बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा श्मशान घाट के पास काली मंदिर के निकट रामजान नदी में डूबने से बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान छैतनटोला वार्ड नंबर 19, निवासी आरिफ आलम 10 वर्ष के रूप में हुई है. यह हादसा उस समय हुआ जब दो बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे. बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी के पास पहुंच गए. इसी दौरान दोनों बच्चे का पांव फिसल गया और दोनों नदी में गिर गए. मौके पर मौजूद एक जेसीबी चालक ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन दूसरा बच्चा गहरे पानी में समा गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो चुकी थी. शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है. परिजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन