टूटी फूटी सड़क से परेशान हैं लोग

Published at :05 Jun 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
टूटी फूटी सड़क से परेशान हैं लोग

टेढ़ागाछ : झाला से निसंदरा जाने वाली सड़क पर इतने गड्ढ़े हैं कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढ़ों में सड़क ढ़ूंढना पड़ता है. इस राह से गुजरना किसी मुसीबत का सामना करने से कम नहीं है. सबसे बुरा हाल डोरिया से लेकर कुंवारी तक है़ यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है. […]

विज्ञापन

टेढ़ागाछ : झाला से निसंदरा जाने वाली सड़क पर इतने गड्ढ़े हैं कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढ़ों में सड़क ढ़ूंढना पड़ता है. इस राह से गुजरना किसी मुसीबत का सामना करने से कम नहीं है. सबसे बुरा हाल डोरिया से लेकर कुंवारी तक है़ यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है. इसलिए इस सड़क पर आवागमन लगा रहता है. इस सड़क की हालत बेहद ही जर्जर हो चुकी है. लेकिन संबंधित अधिकारी सड़क की हालत पर तरस नहीं खा रहे हैं. जिसके चलते सभी को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है.

इस राह से निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है. सुबह-सुबह नहा-धोकर जब बच्चे यहां से निकलते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि पास से निकल रहे वाहन उनकी स्कूल ड्रेस गंदा कर देते हैं. जिससे उन्हें हंसी का पात्र बनने के साथ-साथ स्कूल में टीचर की डांट भी खानी पड़ती है.

स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि बारिश के दिनों में इस सड़क पर चलना मौत को बुलावा देने से कम नहीं है. सड़क के अंदर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं. जिनका पानी भरने की वजह से पता नहीं चल पाता. इस कारण कई दुपहिया वाहन चालक तो चोटिल भी हो चुके हैं. आए दिन सड़क पर दुर्घटना आम बात हो गई है. ग्रामीण बलराम साह, दीपेन सिंह, राहत हुसैन, यूसुफ आलम का कहना है कि यह सडक कई वर्ष पूर्व बनी है इसमें बने पुल की भी स्थिति ऐसी ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन