कोचाधामन पीएचएसी में मरीजों को नहीं मिला खाना, पहुंचे एसडीओ

Published at :04 Jun 2017 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
कोचाधामन पीएचएसी में मरीजों को नहीं मिला खाना, पहुंचे एसडीओ

विशनपुर : पीएचसी कोचाधामन में मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा. यह बात तब सामने आयी जब मारपीट मामले में बहीकोल निवासी जख्मी नोमान व अन्य लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे बलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जकी अनवर ने पीड़ितों से सुना की बीते शाम से शनिवार दो बजे तक पीड़ितों को न नास्ता और […]

विज्ञापन

विशनपुर : पीएचसी कोचाधामन में मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा. यह बात तब सामने आयी जब मारपीट मामले में बहीकोल निवासी जख्मी नोमान व अन्य लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे बलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जकी अनवर ने पीड़ितों से सुना की बीते शाम से शनिवार दो बजे तक पीड़ितों को न नास्ता और न ही खाना ही दिया गया है.

यहां तक की बेड पर चादर भी नहीं है. सको लेकर श्री अनवर ने एसडीएम मो शफीक से शिकायत की. जहां एसडीएम मो शफीक पीएचसी पहुंचकर पीड़ितों से मिले. उन्होंने शिकायत को सत्य पाया तथा मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एनामुल हक को फटकार लगायी़. हिदायत दी िक मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं से कोई समझौता नही करें.

भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए.वहीं एसडीएम शफीक ने सभी मरीजों से मिलकर हालचाल पूछा. वहीं मुखिया प्रतिनिधि जकी अनवर ने चिकित्सा प्रभारी द्वारा मरीजों को मिलनेवाली सुविधा में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए उक्त पीड़ितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि मरीज को मिलने वाली दवा बाहर से खरीद कर लेना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन