समूह की साठ महिलाओं के बीच बकरी वितरित

पौआखाली : स्थानीय इंटर हाईस्कूल परिसर में सोमवार के दिन क्षेत्र विकास योजना के तहत क्रेडिट कैंप सह बकरी वितरण का आयोजन नाबार्ड एवम आरडीएमओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. जहां पौआखाली उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े कुल 13 जेएलजी समूह की साठ महिलाओं के बीच बकरी पालन हेतु प्रत्येक महिला […]
पौआखाली : स्थानीय इंटर हाईस्कूल परिसर में सोमवार के दिन क्षेत्र विकास योजना के तहत क्रेडिट कैंप सह बकरी वितरण का आयोजन नाबार्ड एवम आरडीएमओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. जहां पौआखाली उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े कुल 13 जेएलजी समूह की साठ महिलाओं के बीच बकरी पालन हेतु प्रत्येक महिला समूह को पांच-पांच बकरियां वितरित किए गए. इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड सावन प्रकाश, जिला अग्रणी प्रबंधक रामाधार पासवान, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मो शोएब, वित्त सलाहकार वशी अहमद,आरडीएमओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजू कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रखंड पशुपालन चिकत्सा प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा व स्थानीय शाखा प्रबंधक यूबीजीबी अभिषेक कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




