प्रभारी बीईओं ने कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

प्रभारी बीईओं ने कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन

किशनगंज. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि विद्यालय में कुल 100 छात्राओं का नामांकन है, जिनमें से 80 छात्राएं उपस्थित थीं. छात्राओं के अनुपस्थित रहने का कारण पूछा. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखें. निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार शर्मा ने छात्राओं के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की स्थिति का आकलन किया. छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता व निर्धारित मेनू के पालन को लेकर भी फीडबैक प्राप्त किया. भोजन व्यवस्था की जांच के दौरान रसोईघर की साफ- सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व भोजन बनाने की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्राओं को समय पर पौष्टिक व संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए. तय मेनू का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन