प्रधान शिक्षकों के साथ एसडीओ ने की बैठक

किशनगंज : अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ एसडीओ ने बैठक की. बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों से एसडीओ मो शफीक ने मानव शृंखला में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं अपनी सार्थक भूमिका निभाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि कक्षा पांच से ऊपर कक्षा के […]
किशनगंज : अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ एसडीओ ने बैठक की. बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों से एसडीओ मो शफीक ने मानव शृंखला में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं अपनी सार्थक भूमिका निभाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि कक्षा पांच से ऊपर कक्षा के छात्र-छात्राओं को मानव शृंखला में भाग लेने के लिए ले जाये. विद्यालय के सर्वाधिक निकट वाले मानव शृंखला के रूट में बच्चों को शामिल कराये.
बच्चों के साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मानव शृंखला में न केवल मौजूद रहे वरन भरसक सकारात्मक भूमिका भी निभाये. बैठक में बैथल मिशन स्कूल के प्राचार्या कविता जूलियान, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य विनोद कुमार, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फूल जेन टोपनो, बाल मंदिर के उप प्राचार्य परितोष पांडेय. ऑरियंट स्कूल संचालक आलोक कुमार मिश्र, जीबीएम स्कूल के निदेशक अनिल कुमार सिंह के अलावे आदि प्राचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




