लोगों में खासा उत्साह

Published at :15 Jan 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों में खासा उत्साह

ठाकुरगंज : मकर संक्रांति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. पौष पूर्णिमा के उपरांत सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के बाद मकर संक्रांति मनाये जाने की परंपरा रही है. इस मौके पर लोग स्नान ध्यान के साथ पूजा-अर्चना कर एक दूसरे को शुभ दिन की बधाई देते हैं साथ ही पतंग उड़ाने की […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : मकर संक्रांति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. पौष पूर्णिमा के उपरांत सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के बाद मकर संक्रांति मनाये जाने की परंपरा रही है. इस मौके पर लोग स्नान ध्यान के साथ पूजा-अर्चना कर एक दूसरे को शुभ दिन की बधाई देते हैं साथ ही पतंग उड़ाने की भी परंपरा पौराणिक काल से ही चली आ रही है.

आज के दिन चूड़ा-दही तिलकुट के अलावा तिल से बने व्यंजन खाने व खिलाने का रिवाज है लोग अपने परिवार में अपने से छोटो को तिल के खिला कर कर्त्तव्य निवर्हन का वचन लेते हैं. घर-घर चूड़ा दही का भोजन होता है रात को खिचड़ी खाने का प्रचलन है. बहरहाल, मकर संक्रांति को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.

मकर संक्रांति संपन्न : पोठिया प्रतिनिधि के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में महिला-पुरुषों तथा बच्चों ने भी उत्तर वाहिनी नदी ओदरा घाट सहित महानंदा घाटों पर डुबकी लगा कर अपने-अपने घरों व मंदिरों में पूजा पाठ कर दही-चूड़ा, लाई, तिलकुट का सेवन किया़ इस अवसर पर कई जगहों पर लोगों को पतंग भी उड़ाते देखे गये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन