नेपाली मूल की विवाहित महिलाओं के लिए विशेष नागरिकता शिविर आयोजित
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :22 Apr 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन

नेपाली मूल की विवाहित महिलाओं के लिए विशेष नागरिकता शिविर आयोजित
विज्ञापन
वर्षों से लंबित मामलों को मिला समाधान का मौका, दस्तावेज जांच व आवेदन प्रक्रिया शुरू
ठाकुरगंज. सीमा क्षेत्र में रहने वाली नेपाली मूल की विवाहित महिलाओं के लिए बुधवार को ठाकुरगंज में विशेष नागरिकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं पहुंचीं, जिनकी शादी भारत में हुई है और वर्षों से यहां निवास के बावजूद उनकी भारतीय नागरिकता अब तक नहीं बन सकी थी. शिविर का आयोजन प्रशासनिक पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पात्र महिलाओं को नागरिकता आवेदन की प्रक्रिया में सहायता देना और लंबित मामलों को आगे बढ़ाना था. शिविर में पहुंचे ठाकुरगंज बीडीओ अहमर अब्दाली ने महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनकी प्रारंभिक जांच की तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.महिलाओं में दिखा उत्साह
शिविर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गयीं. कई महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंचीं और दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी की. अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.क्या है नागरिकता की प्रक्रिया
बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन पंजीकरण या नैचुरलाइजेशन के माध्यम से किया जाता है. उन्होंने प्रक्रिया की मुख्य बातें साझा कीं. विवाह के आधार पर नागरिकता के लिए कम से कम सात वर्षों का भारत में निवास आवश्यक है. आवेदन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है, जिसके बाद जिला स्तर पर जांच और सत्यापन होता है. आवेदन पर अंतिम स्वीकृति गृह मंत्रालय द्वारा दी जाती है. बीडीओ ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना व पात्र लोगों को प्रक्रिया से जोड़ना है. आगे भी आवश्यकता के अनुसार इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाएंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




