दस मवेशी किया जब्त तस्करी. एसएसबी ने नेपाल सीमा पर की कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

जब्त मवेशी की कीमत एक लाख रुपये बतायी जाती है दिघलबैंक : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी पाठामारी के जवानों ने सीमा पर तस्करी के 10 मवेशी को जब्त किया है़ कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक राजीव कुमार ने बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 113 के समीप रात्रि में […]
विज्ञापन
जब्त मवेशी की कीमत एक लाख रुपये बतायी जाती है
दिघलबैंक : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी पाठामारी के जवानों ने सीमा पर तस्करी के 10 मवेशी को जब्त किया है़ कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक राजीव कुमार ने बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 113 के समीप रात्रि में जवानों की एक टुकड़ी पहरा दे रही थी़ तभी घने कोहरे के बीच कुछ तस्कर नेपाल से बैलों को लाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की़ सीमा पर हलचल देख एसएसबी जवानों ने उसे रुकने को कहा़ सीमा पर जवानों को देख तस्कर घने कोहरे की आड़ में नेपाल की ओर भाग खड़ा हुआ़ जवानों ने उसका पीछा किया मगर तस्कर भागने में सफल रहे.
इस दौरान जवानों ने तस्करों द्वारा छोड़े गये दस बैल को जब्त कर लिया़ जब्त बैलों की कीमत एक लाख रुपये बतायी गयी है, जिसे कस्टम को सौंप दिया गया है़ इ स कार्रवाई में उप निरीक्षक एसके घोष, सहायक उप निरीक्षक कुबेर सिंह, रंजीत सिंह, नीरज शुक्ला, गोरांग साहा, राजेश चौधरी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




