इधर किशनगंज में हथियार के साथ पांच पकड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी और किशनगंज पुलिस ने संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की रात को बिहार-बंगाल सीमा से सटे फरिंगगोला चेक पोस्ट के पास पांच अंतरराज्यीय अपराधियों को दो हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया. अभियान में शामिल एसएसबी 12वीं वाहिनी के […]
विज्ञापन
किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी और किशनगंज पुलिस ने संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की रात को बिहार-बंगाल सीमा से सटे फरिंगगोला चेक पोस्ट के पास पांच अंतरराज्यीय अपराधियों को दो हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया. अभियान में शामिल एसएसबी 12वीं वाहिनी के उप समादेष्टा कुमार सुंदरम
इधर किशनगंज में…
ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों के पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल, एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में मो चांद कमलाबाड़ी, मुस्तकीम अंसारी निवासी वेस्टर मोनीन टोला, पलास राय, पवन सरकार व दीपांकर सरकार तीनों साकिन गोईतोर, थाना रायगंज, जिला उत्तर दिनाजपुर (बंगाल) के निवासी हैं. आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है. उससे यह जानकारी ली जा रही है कि वे हथियार के साथ
किशनगंज क्षेत्र में क्या कर रहे थे. पुलिस को आशंका है कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. एसएसबी और किशनगंज पुलिस ने अंजाम देने से पहले ही सभी को पकड़ लिया. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अभियान में एसएसबी 12वीं वाहिनी के उप समादेष्टा कुमार सुंदरम, एएसआइ अनिल कुमार, एसएसबी के जवान श्याम सुंदर मंडल, अजय कुमार पांडे, परमानंद गुर्जर, पवार जितेंद्र, शिवाजी कृष्णा व अन्य जवान शामिल थे.
एक बोलेरो जब्त
पुलिस कर रही गहन पूछताछ, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थे फिराक में
पकड़ाये अपराधियों के साथ एसएसबी के उप समादेष्टा कुमार सुंदरम व पुलिस पदाधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




