बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले थे अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध .गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व एसएसबी की 12वीं वाहिनी ने की कार्रवाई अपराधियों के पास से दो हथियार, एक जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किये गये. किशनगंज : रविवार की देर रात को सीमावर्ती किशनगंज जिले में पुलिस एवं एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी़ गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज […]
विज्ञापन
अपराध .गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व एसएसबी की 12वीं वाहिनी ने की कार्रवाई
अपराधियों के पास से दो हथियार, एक जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किये गये.
किशनगंज : रविवार की देर रात को सीमावर्ती किशनगंज जिले में पुलिस एवं एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी़ गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी की संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान में एक बोलेरो में पांच व्यक्तिों को एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन के साथ हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार किये गये सभी अपराधी बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना के निवासी है़ं अपराधी एक बड़ी योजना बना कर चारपहिया वाहन बोलेरो प्लस जिसका नंबर डब्लूबी74एल 9221 से निकले थे़ सभी रायगंज से आ रहे थे
और बंगाल बिहार सीमा पार करने के क्रम में फरिंगोला चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने वाहन रोक कर जब चेकिंग की, तो अपराधियों के पास से दो हथियार समेत एक जिंदा कारतूस तथा पांच मोबाइल बरामद किया़ पकड़े गये अपराधियों में कमला बाड़ी निवासी 19 वर्षीय मो चांद, वेस्ट मोनीन टोला निवासी 28 वर्षीय मुस्तकीम अंसार एवं गोईतोर के तीन निवासी 19 वर्षीय पलास राय, 30 वर्षीय पवन सरकार और 22 वर्षीय दीपांकर सरकार को गिरफ्तार कर सदर थाना ला गया़ इस छापेमारी के दौरान डिप्टी कमांडेंट कुमार सुंदरम, एएसआइ अनिल कुमार समेत एसएसबी के जवान श्याम सुंदर मंडल, अजय कुमार पांडे, परमानंद गुजर, पवार जितेंद्र, शिवाजी कृष्णा, पुलिस के जवान राहुल कुमार, महावीर राम मौजूद रहे़ अपराधियों को हिरासत में लेने के बाद सदर थाना में इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट 15/17 धारा 399, 402 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




