18 जनवरी से भाजपा करेगी प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनञ्जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक ठाकुरगंज : भारतीय जनता पार्टी की ठाकुरगंज इकाई बिहार सरकार की जन विरोधी नीतियों और स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी. 18 जनवरी से शुरू होने वाले इस आंदोलन के प्रथम […]
विज्ञापन
रविवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनञ्जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक
ठाकुरगंज : भारतीय जनता पार्टी की ठाकुरगंज इकाई बिहार सरकार की जन विरोधी नीतियों और स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी. 18 जनवरी से शुरू होने वाले इस आंदोलन के प्रथम चरण में प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन सह धरना के तहत कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जायेगा.
यह जानकरी नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा ने देते हुए बताया कीरविवार को उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई बिन्दुओं पर विचार हुआ. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनञ्जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में धान क्रय केंद्र बंद रहने से किसानों की परेशानी, इंदिरा आवास योजना और सबको आवास योजना में धांधली, प्रखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली और आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिवर्तित होने का मुद्दा उठाये जाने पर चर्चा हुई.
इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया. इस दौरान जिला महामन्त्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बिनोद यादव, बिजली सिंह ,नवल सिंह, प्रमोद राज चोधरी , बिजय शर्मा आदि ने भी विचार रखे. वही बैठक में सपन भट्टाचार्य,नरेश जैन,सिपाही यादव, अनिल साहा , गौरब गुप्ता,अभय झा, अजय साहा, अतुल सिंह, मनोज सिंह, अरविन्द झा, आंनंद गोस्वामी, बिजय झा, स्वरूप गांगुली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




