आरइओ सड़क की हालत दयनीय

Published at :03 Nov 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
आरइओ सड़क की हालत दयनीय

पोठिया (किशनगंज) : प्रखंड के देवी चौक से पि›म बंगाल के सोनापुर को जोड़ने वाली 11 किमी आरईओ सड़क वर्षों से जर्जर रहने से सड़क से गुजरने वाली राहगीरों को प्रत्येक दिन परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. बताते चले कि पोठिया प्रखंड के अंतर्गत तैयबपुर चौक से सोनापुर को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मती […]

विज्ञापन

पोठिया (किशनगंज) : प्रखंड के देवी चौक से पि›म बंगाल के सोनापुर को जोड़ने वाली 11 किमी आरईओ सड़क वर्षों से जर्जर रहने से सड़क से गुजरने वाली राहगीरों को प्रत्येक दिन परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. बताते चले कि पोठिया प्रखंड के अंतर्गत तैयबपुर चौक से सोनापुर को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मती कार्य ठाकुरगंज के पूर्व जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के प्रयास से वर्ष 2006 के दौरान किया गया था. लेकिन सड़क से ओवर लोडिंग वाहनों के परिचालन से तथा विभाग द्वारा उचित रख रखाव नहीं किये जाने से सड़क समय से पहले अपना दम तोड़ दिया है.

हालांकि सड़क प्रखंड के अलावे ठाकुरगंज प्रखंड के कई पंचायतों के लोगों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है. स्थानीय किसानों का कहना है कि सोनापुर हाट एक बड़ी मंडी भी मानी जाती है. लेकिन विडंबना ही कहा जाये कि सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि कोई भी वाहन सड़क पर चलने को तैयार नहीं है. यदि जाने को तैयार भी हो गया तो दोगुना भाड़ा देना पड़ता है. जिससे मजबूरन किसान को अपना फसल औने पौने मूल्य में फरया व्यापारी के पास बेच देना पड़ता है.

प्रखंड का आधा दर्जन पंचायत के लोगों को उक्त सड़क प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय को जोड़ती है. परंतु इतनी महत्वपूर्ण सड़क की चिंता न तो विभाग को है और ना ही जनप्रतिनिधियों को. सड़क का आलम यह है कि सड़क पर चलने वाले वाहन व यात्री हिचकोले खाते है. 15 मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन