दस का सिक्का नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

टेढ़ागाछ : दस का सिक्का नहीं लिये जाने पर जिलाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित ने कड़ा रूख अख्तियार िकया है ़ उन्होंने कहा िक जो दुकानदार दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार करेंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी ़ डीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि दस के सिक्के का नकली होने की सूचना प्रशासन को […]
विज्ञापन
टेढ़ागाछ : दस का सिक्का नहीं लिये जाने पर जिलाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित ने कड़ा रूख अख्तियार िकया है ़ उन्होंने कहा िक जो दुकानदार दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार करेंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी ़ डीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि दस के सिक्के का नकली होने की सूचना प्रशासन को नहीं है़ यह एक मात्र अफवाह है़ यदि कोई दुकानदार नकली बता कर दस का सिक्का लेने से इनकार करता है तो उन्हें साबित करना होगा कि कैसे दस रुपये का सिक्का नकली है़
समुचित कारण के बिना सिक्का नहीं लेने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ स्थानीय बाजार में दस के सिक्के के असली नकली को लेकर विगत एक सप्ताह से दुकानदार और ग्राहकों के बीच लगातार नोंक झोंक चल रहा है़ यहां तक की कई दुकानदार और ग्राहकों के बीच तू तू मैं तक हो गई है़ बता दें कि स्थानीय बाजार एवं आसपास के इलाकों में छोटे से बड़े दुकानदार दस के सिक्के को नकली बता कर सिक्का लेने से साफ इंकार कर रहे है़ जिससे स्थानीय लोगों को दीपावली और छठ पर्व की खरीदारी करने में काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है़ लोग पूजा का सामान एवं बच्चों के नये कपडे खरीदने के लिये अपना गुल्लक फोड़कर हजारो दस के सिक्के लिये बाजार में दर दर की ठोकर खा रहे है़ लेकिन उनका सिक्का लेने वाला न तो कोई किराना दुकानदार है
और न ही कपडे के दुकान वाले है़ लोग जिस भी दुकान में जाते है वहां मायूसी के अलावा कुछ नही मिल रहा है़ स्थानीय मून्ना रजक,समसाद राय, चन्दन रजक ,टिंकू जिया सहित दर्जनों लोग बताते है कि हम गरीब मजदुर लोग, दीपावली और आस्था का महापर्व छठ के लिए वर्षो से गुल्लक में पांच और दस का सिक्का जमा करते है़ इस बार जब दीपावली में गुल्लक फोड़कर बाजार करने पहुंचे तो एक भी दुकानदार दस का सिक्का नहीं ले रहे है़ जब दुकानदारों से कारन पूछा गया तो बताया कि दस का सिक्का नकली है़ अब हम गरीब लोग कैसे पर्व मनाएंगे कोई सिक्का नहीं ले रहा है ऐसे में हजारों का दस का सिक्का लेकर कहां जाएं ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




