कचड़ा डंपिंग जाेन बन गया एनएच 327 ई

Published at :28 Oct 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
कचड़ा डंपिंग जाेन बन गया एनएच 327 ई

दुर्गंध. शहर भर का कूड़ा िगराये जाने से परेशान हैं लोग सड़क के किनारे नगर का कूड़ा गिराए जाने के कारण एक तो इधर से गुजरने वाले लोग गंध से परेशान हैं वहीं नेशनल हाइवे होकर गुजरने वाले लोगों के सामने नगर की छवी भी खराब हो रही है़ ठाकुरगंज : एनएच 327 ई इन […]

विज्ञापन

दुर्गंध. शहर भर का कूड़ा िगराये जाने से परेशान हैं लोग

सड़क के किनारे नगर का कूड़ा गिराए जाने के कारण एक तो इधर से गुजरने वाले लोग गंध से परेशान हैं वहीं नेशनल हाइवे होकर गुजरने वाले लोगों के सामने नगर की छवी भी खराब हो रही है़
ठाकुरगंज : एनएच 327 ई इन दिनों नगर पंचायत से उठने वाले कूड़े का डंप स्थल बन गया है़ नगर पंचायत के विभिन्न इलाके से होने वाली साफ सफाई के बाद वहां से उठने वाला कूड़ा एनएच 327 ई के किनारे गिराया जा रहा है़ जिससे सड़क से होकर गुजरने वाले लोग परेशान है़ं बताते चलें कि ठाकुरगंज नगर पंचायत के 12 वार्डों से नियमित होने वाली सफाई के कारन यहां से प्रतिदिन कई ट्रैक्टर कूड़ा निकलता है़ इस कूड़े के लिए डंप स्थल नहीं होने के कारण कूड़ा वर्तमान में एनएच 327 ई पर अवस्थित झील के समीप सड़क किनारे ही गिराया जा रहा है़
सड़क के किनारे ही नगर का कूड़ा गिराए जाने के कारण एक तो इधर से गुजरने वाले लोग गंध से परेशान हैं वहीं नेशनल हाइवे होकर गुजरने वाले लोगों के सामने नगर की छवी भी खराब हो रही है़ इस मामले में ठाकुरगंज नगरपंचायत की मुख्य पार्षद बेबी देवी ने बताया की नगर के कूड़े के लिए डंपिंग स्थल का निर्माण होना है और इसके लिए नगर पंचायत द्वारा भूमि के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है. परन्तु उपयुक्त स्थल नहीं मिलने के कारण यह कार्य अधर में है़
सड़क किनारे िगराया गया कूड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन