भाजपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता शिविर संपन्न

Published at :28 Oct 2016 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता शिविर संपन्न

बहादुरगंज : स्थानीय मार्केटिंग यार्ड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ जहां जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया. बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम व वर्ग […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : स्थानीय मार्केटिंग यार्ड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ जहां जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया. बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम व वर्ग गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की़

प्रदेश नेतृत्व की तरफ से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी मुफ्ती बहाव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष अभिनव मोदी, श्रीकृष्ण दूबे व संघ के देवदास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे़ पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया.

केंद्र के तमाम उन महत्वाकांक्षी व लोक कल्याणकारी योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुद्रा योजना व कौशल विकास पर मिली अपार सफलता को जन जन तक पहुंचाने की अपील की़ इससे पहले पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. देशहित के मद्देनजर गरीबों, शेाषितों व पिछड़ों के हित में मोदी सरकार

ने देश भर में जो विकास की रूप रेखा प्रस्तुत की है वह मिल का पत्थर साबित होगा़ जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, पूर्व अध्यक्ष अभिनव मोदी, कार्यक्रम प्रभारी मुफ्ती बहाव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दूबे व संघ के पदाधिकारी देवदास नवीन झा, उत्तम सिन्हा, राजीव सिन्हा, डाॅ अशोक चतुर्वेदी, बसंत चतुर्वेदी, नगर पार्षद जीवन ठाकुर, दिग्विजय सिंह, उत्तम दास, मनोज सिंह, राज कुमार सिंह मौजूद थे ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन