शांतिपूर्ण तरीके से मनायें दीपावली

Published at :27 Oct 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से मनायें दीपावली

आयोजन. शांति समिति की बैठक में प्रखंड िवकास पदािधकारी ने की अपील त्योहार में प्रशासन के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी व सहयोग आवश्यक है़ ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके. कोचाधामन : छठ, दीपावली एवं काली पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कोचाधामन थाना परिसर में बीडीओ […]

विज्ञापन

आयोजन. शांति समिति की बैठक में प्रखंड िवकास पदािधकारी ने की अपील

त्योहार में प्रशासन के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी व सहयोग आवश्यक है़ ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके.
कोचाधामन : छठ, दीपावली एवं काली पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कोचाधामन थाना परिसर में बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी़ बैठक में उपस्थित थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों का संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यह सब पर्व मनाया जायेगा़ जिसमें प्रशासन के साथ-साथ आप सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी व सहयोग आवश्यक है़
खास कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर आप भी रखे और प्रशासन को सहयोग करें. वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव ने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली काली पूजा व छठ घाटों में शांति तथा सौहार्दपूर्ण बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूर्व को शांतिपूर्वक तरीके से मनायें. इस इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष जफर असलम, मुखिया अवसार आलम, मुखिया विमल कुमार साह,मुखिया प्रतिनिधि मालचन बोसाक, सरपंच मो हयात, तनवीरआलम, घुटुम लाल, पंसस राज कुमार मंडल, इलियास अंसारी, मदन, अर्जुन शर्मा, उप मुखिया साकिर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन