बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : वैद्य

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन मंगलवार को जैन धर्म शाला ठाकुरगंज में आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद्य की अध्यक्षता में ठाकुरगंज और दिघलबैंक प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे़ श्री वैद्य ने कहा की मोदी के नेतृत्व में सन 2019 में भी दिल्ली में भाजपा […]
ठाकुरगंज : ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन मंगलवार को जैन धर्म शाला ठाकुरगंज में आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद्य की अध्यक्षता में ठाकुरगंज और दिघलबैंक प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे़ श्री वैद्य ने कहा की मोदी के नेतृत्व में सन 2019 में भी दिल्ली में भाजपा की सरकार पुनः बने इसके लिए हमें अभी से लग जाना होगा़ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरुरत पर उन्होंने बल दिया़
वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सह संघचालक नगराज नखत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं से देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए जी जान से मेहनत करने की बात कही. पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने बिहार में जल्द ही चुनाव की आशंका प्रकट की और कहा की वर्तमान बिहार सरकार मतभेदों की सरकार है वही पूर्व जिला अध्यक्ष अभिनव मोदी ने कार्यकर्ताओं से एक जुटता बनाये रखने की अपील की और कहा की कभी भी बिहार सरकार गिर सकती है़ वहीं पूर्व विधायक अवध विहारी सिंह में भाजपा के गौरव शाली इतिहास पर अपने विचार प्रकट किये़
इसके पूर्व श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन सामूहिक वन्देमातरम के गायन और शंख उद्घोष के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ़ इस दौरान मंच सञ्चालन नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया वही कार्यक्रम में संयोजक मनोज सिंह , अनिल महाराज, शैलेन्द्र झा़, मोहन सिंह , धनजय सिंह, नवल सिंह , देवकी अग्रवाल, ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धनजय सिंह, पौआखाली मंडल अध्यक्ष नरेश गणेश आयर दिघलबैंक मंडल अध्यक्ष लिलेन्द्र बिहारी ने भी अपने विचार रखे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




