समापन समारोह को संबोधित करते डा मनीष कुमार व अन्य ़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर कमर कस लें थानाध्यक्ष : राजीव मिश्रा त्योहार के मद्देनजर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बहादुरगंज सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक बहादुरगंज : त्योहार के मद्देनजर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बहादुरगंज सर्किल के सभी […]
विज्ञापन
त्योहारों को लेकर कमर कस लें थानाध्यक्ष : राजीव मिश्रा
त्योहार के मद्देनजर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बहादुरगंज सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
बहादुरगंज : त्योहार के मद्देनजर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बहादुरगंज सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में सभी थानाध्यक्षों को साफ शब्दों में कहा कि पर्व त्योहारों में विधि व्यवस्था चाक चौबंद हो इसके लिए पूर्व से योजना व तैयारी कर लें. इससे पहले समीक्षात्मक बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बारी बारी से त्योहार से संबंधित पूजा पंडाल व छठ घाटों की सटीक जानकारी जुटायें एवं साफ किया कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी़ विशेष कर पर्व के दौरान किसी भी तरह के संदिग्ध असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी निगाह होगी़
एसपी ने काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था की बेहतरी के लिए कई अहम निर्देश जारी किए है. मौके पर उन्होंने सर्किल के अलग अलग थाना के विभिन्न केस से संबंधित आपराधिक व अन्य मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की. खास कर आपराधिक मामले में सटीक त्वरित कार्रवाई की दिशा में वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को सख्ती पूर्वक कार्रवाई हेतु निर्देशित किये़ समीक्षात्मक बैठक के दौरान सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर रंधीर कुमार सिंह, बहादुरगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद, दिघलबैंक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार,टेढ़ागाछ सुभाष कुमार मंडल, फतेहपुर हरीश तिवारी, गरभनडांगा रहमान अंसारी व कोढ़ोबाड़ी के शिव प्रसन्न सिंह व बीबीगंज के शिव पूजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




