असामाजिक तत्वों पर करें सख्ती: जावेद

Published at :25 Oct 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर करें सख्ती: जावेद

स्थानीय कांग्रेस विधायक सह विधायक दल के सचेतक डाॅ जावेद आजाद ने स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक किशनगंज : स्थानीय कांग्रेस विधायक सह विधायक दल के सचेतक डाॅ जावेद आजाद ने स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की़ बैठक में विगत दिनों खगड़ा कालू चौक […]

विज्ञापन

स्थानीय कांग्रेस विधायक सह विधायक दल के सचेतक डाॅ जावेद आजाद ने स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

किशनगंज : स्थानीय कांग्रेस विधायक सह विधायक दल के सचेतक डाॅ जावेद आजाद ने स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की़ बैठक में विगत दिनों खगड़ा कालू चौक में घटी घटना को लेकर जानकारी ली और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया़ साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को समुचित व्यवस्था कर निदान निकालने को कहा़
बैठक के बाद प्रेसवार्ता में विधायक डाॅ जावेद ने कहा कि किशनगंज में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने जो बयान दिया है वह शर्मनाक है़ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं लेकिन उनकी कैबिनेट के मंत्री ही उनके कथन के उलट कार्य करते हैं और बयान देते है़ं
विधायक डाॅ जावेद आजाद ने कहा कि जिला गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है़ अगर दोबारा इस तरह के जहरीले बयानबाजी करने के लिए किशनगंज आये तो जिला प्रशासन इस पर रोक लगाये़ं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में एसडीपीओ कामिनी वाला, इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद राय उपस्थित थे़ वहीं प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरफराज खान, नसीम अख्तर, इमाम अली चिंटू, प्रवेज आलम सहित अन्य उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन