इंसान ग्रुप में मनाया गया स्थापना दिवस

Published at :25 Oct 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
इंसान ग्रुप में मनाया गया स्थापना दिवस

किशनगंज : इंसान ग्रूप आफ इंस्टीच्यूशन के संस्थापक स्वर्गीय पदमश्री सैयद हसन जिला में शिक्षा का अलख जगाने के लिए अमेरिका में प्रोफेसर की नौकरी छोड़ सीमांचल के किशनगंज आ गए. विद्यालय स्थापन काल से ही उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन तमाम झंझावत को झेलते हुए 24 अक्टूबर 1980 को इंसान डिग्री […]

विज्ञापन

किशनगंज : इंसान ग्रूप आफ इंस्टीच्यूशन के संस्थापक स्वर्गीय पदमश्री सैयद हसन जिला में शिक्षा का अलख जगाने के लिए अमेरिका में प्रोफेसर की नौकरी छोड़ सीमांचल के किशनगंज आ गए. विद्यालय स्थापन काल से ही उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन तमाम झंझावत को झेलते हुए 24 अक्टूबर 1980 को इंसान डिग्री काॅलेज की स्थापना करने में सफल रहे.

ये बातें इंसान ग्रूप आफ इंस्टीच्यूशन के निदेशक सैयद शिफा हाफिज ने कही. वे 37 वीं स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इस मौके पर शफीक नैयर, प्राचार्य रविद्र श्रीवास्तव, रजा सैयद हफीज सहित डिग्री कालेज के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन