किताब खरीदने गये किशोर का सुराग नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों का गम में रो-रो कर बुरा हाल कोचाधामन : 20 अप्रैल 2015 के एक बजे दोपहर किताब खरीदने के लिए घर से निकला 14 वर्षीय विक्की कुमार डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक न घर वापस आया और न ही कहीं कोई पता ही चल पाया़ इधर परिजनों का गम में […]
विज्ञापन
परिजनों का गम में रो-रो कर बुरा हाल
कोचाधामन : 20 अप्रैल 2015 के एक बजे दोपहर किताब खरीदने के लिए घर से निकला 14 वर्षीय विक्की कुमार डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक न घर वापस आया और न ही कहीं कोई पता ही चल पाया़ इधर परिजनों का गम में रो रो कर बुरा हाल हो रहा है तो दूसरी ओर सदमे में माता भी स्वर्ग सिधार गयी़ पुत्र के गायब होने की दर्दनाक घटना की जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद प्रशासन भी मौन है .
उक्त घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के मजकुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड आठ मजकुरी पश्चिम की है़
गायब हुई पुत्र विक्की कुमार के पिता भगवान लाल साह ने अपनी दर्द भरी आपबीती बताते हुए कहा कि मेरे पुत्र गायब नहीं हुआ बल्कि अपहरण किया गया है़ क्योंकि 19 अप्रैल 15 को जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा मेरे परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट किया तथा मेरे गायब पुत्र विक्की को मजा चिखाने वाली धमकी दिया गया था़ जिसे मुझे आशंका है कि मेरे पुत्र गायब नहीं बल्कि किसी ने उनका अपहरण किया है़
वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी को आवेदन देकर पुत्र की बरामद्गी हेतु न्याय की गुहार भी लगायी गयी तथसा डीएसपी के आदेशानुसार कोचाधामन थाना में 1 फरवरी 16 को थाना कांड संख्या 15/16 दर्ज कर आवेदन भी दिया गया एवं अन्य सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगाते हुए पुत्र बरामदगी हेतु न्याय की गुहार लगाया़
परंतु मामला जस का तस ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है़ एक ओर जहां पुत्र अपहरण का गम भगवान लाल साह को सोने नहीं देता वहीं पत्नी मंजू देवी की मौत ने उन्हें झकझोड़ दिया है़ पुन: भगवान लाल साह ने जिलाधिकारी से पुत्र बरामदगी के लिये न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




