किसानों के लाभ को दर्जनों योजनाएं : आलम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

एक दिवसीय रबी कार्यशाला का आयोजन किशनगंज : भारत कृषि प्रधान देश है. देश में हर किसानों का सम्मान करना व सहयोग करना हम सबों का कर्तव्य बनता है़ तपती धूप व बरसात में दिन रात मेहनत कर किसान फसल उगाते हैं जिससे हमलोगों की भूख मिटती है़ ये बातें जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम […]
विज्ञापन
एक दिवसीय रबी कार्यशाला का आयोजन
किशनगंज : भारत कृषि प्रधान देश है. देश में हर किसानों का सम्मान करना व सहयोग करना हम सबों का कर्तव्य बनता है़ तपती धूप व बरसात में दिन रात मेहनत कर किसान फसल उगाते हैं जिससे हमलोगों की भूख मिटती है़ ये बातें जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने कही. वे प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रबी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.वहीं विधायक डाॅ मो जावेद आजाद ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए दर्जनों योननाएं चला रही है़
जिसे आम किसानों को जागरूक होकर सभी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही़ साथ ही विधायक ने कृषि सलाहकारों को भी जरूरतमंद किसानों को उनके हक पहुंचाने की बातें कही़ आयोजित रबी महोत्सव कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद ने कृषि विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार वर्ष 2016-17 में दर्जनों योजनाएं एवं उनके लाभ को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया़
प्रखंड उपप्रमुख फैयाज आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के डाॅ नीरज प्रकाश, नंद किशोर यादव, डाॅ हेमंत कुमार सिंह, राम जन्म, हालामाला पंचायत के मुखिया मो इसहाक, बेलवा पंचायत के मुखिया फकरे आलम, मुखिया नूर मोहम्मद, मुखिया राजेंद्र पासवान, रूहुल अमीन, तनवीर आलम सभी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




