केंद्रीय मंत्री ने काली मंदिर का किया निरीक्षण

Published at :20 Oct 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने काली मंदिर का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन काली मंदिर का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य. किशनगंज : बुधवार को किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कालू चौक खगड़ा स्थित काली मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचे उन्होंने एसडीओ द्वारा निर्माणाधीन इस मंदिर की सेटरिंग तोड़े जाने का स्वयं जायजा लिया. उनके वहां पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर […]

विज्ञापन

निर्माणाधीन काली मंदिर का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य.

किशनगंज : बुधवार को किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कालू चौक खगड़ा स्थित काली मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचे उन्होंने एसडीओ द्वारा निर्माणाधीन इस मंदिर की सेटरिंग तोड़े जाने का स्वयं जायजा लिया. उनके वहां पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा अपनी व्यथा सुनायी. लोगों ने एसडीओ मो शफीक की करतूत से उन्हें अवगत कराया.
साथ ही प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाकर परेशान करने की बात भी कही. केंद्रीय मंत्री ने सबों की बाते पूरे ध्यान से सुनी व इस मामले में दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने डरे सहमे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को वे ऊपर तक ले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन