विराेध करती महिलाएं. मंदिर निर्माण स्थल पर छायी रही वीरानगी

Published at :16 Oct 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
विराेध करती महिलाएं.  मंदिर निर्माण स्थल पर छायी रही वीरानगी

एसडीओ देर रात क्यों पहुंचे निर्माण स्थल किशनगंज : शुक्रवार पूरी रात दोनों पक्ष के लोग दहशत के साये में रहे़ जिले में सांप्रदायिक तनाव फैलने की नौबत आ गयी थी. यह पूरी तरह से प्रशासनिक चूक का परिणाम था़ स्टेटस को लगे मंदिर में छत ढलाई निर्माण कार्य के लिए कई दिनों से कार्य […]

विज्ञापन

एसडीओ देर रात क्यों पहुंचे निर्माण स्थल

किशनगंज : शुक्रवार पूरी रात दोनों पक्ष के लोग दहशत के साये में रहे़ जिले में सांप्रदायिक तनाव फैलने की नौबत आ गयी थी. यह पूरी तरह से प्रशासनिक चूक का परिणाम था़ स्टेटस को लगे मंदिर में छत ढलाई निर्माण कार्य के लिए कई दिनों से कार्य प्रगति पर थी. उस समय जिला प्रशासन कहां था़ जिला प्रशासन का और राज्य सरकार का खुफिया तंत्र क्या कर रहा था जो राज्य के मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को पता नहीं था कि निर्माण कार्य जारी है़ कई दिनों से निर्माण कार्य जारी रहने पर भी रात के अंधेरे में जाकर एसडीओ को कार्रवाई करने की क्यों आवश्यकता पड़ गयी़
आखिरकार कार्रवाई के लिए पहुंचे एसडीओ के सामने कौन सी नौबत आ गयी कि आधे घंटे के अंदर ही उन्हें गोली चलाने का आदेश देना पड़ा़ जबकि तस्वीर के अनुसार एसडीओ सामान्य रूप से खड़े हैं और उनका अंगरक्षक पिस्टल हाथ में ले खड़ा है़ जबकि दो राउंड गोली चलने के बाद प्रदर्शनकारियों के भीड़ में दोगुना इजाफा हो गया़ इसके बावजूद ऐसी हालत पैदा नहीं हुई कि पुलिस को गोली चलानी पड़े़ बिना पर्याप्त तैयारी व दल-बल के साथ क्यों पहुंचे एसडीओ.
वहां पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोगों से मिलकर शांतिपूर्वक समस्या के निदान पर चर्चा करना क्यों आवश्यक नहीं समझा. एसडीओ के साथ पहुंचे अन्य दो लोग कौन थे तथा इस मामले में उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं. ऐसे ही कई गंभीर सवाल है कि जो जिला प्रशासन के शुरूआती निर्णय को सवालों के घेर में खड़े करता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन