गांजा व शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :14 Oct 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा व शराब के साथ दो गिरफ्तार

पौआखाली : कुरगंज प्रखंड क सुखानी पुलिस को एक साथ दो-दो कामयाबियां मिली है. सुखानी पुलिस ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के झापा जिला स्थित कचना थानाक्षेत्र के लोधाबाड़ी ग्राम निवासी लखन लाल सिंह पिता स्व अमर लाल सिंह को 1.300 किग्रा गांजा के साथ सुखानी थानाक्षेत्र के कादोगांव हाट से गिरफ्तार किया है. वहीं एक […]

विज्ञापन

पौआखाली : कुरगंज प्रखंड क सुखानी पुलिस को एक साथ दो-दो कामयाबियां मिली है. सुखानी पुलिस ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के झापा जिला स्थित कचना थानाक्षेत्र के लोधाबाड़ी ग्राम निवासी लखन लाल सिंह पिता स्व अमर लाल सिंह को 1.300 किग्रा गांजा के साथ सुखानी थानाक्षेत्र के कादोगांव हाट से गिरफ्तार किया है.

वहीं एक अन्य कार्रवाई में सुखानी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला स्थित दिनहाटा थानाक्षेत्र के सुकूरकुट्टी ग्राम निवासी जाकिर हुसैन पिता युसूफ अली को 750 एमएल के चार बोतल विदेशी तथा 12 लीटर देशी शराब के साथ सुखानी थानाक्षेत्र के सालगुड़ी चौक से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में सुखानी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि दोनों ही कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. उन्होंने बताया कि गांजा बरामदगी मामले में आरोपी लखन लाल सिंह के विरुद्ध अंडर सेक्शन 08/20बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 21/16 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

वहीं अवैध शराब मामले में पकड़ाये ज़ाकिर हुसैन के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की धारा के तहत जेल भेज दिया गया है. इधर लगातार सुखानी थानाक्षेत्र में गांजा जैसे मादक पदार्थों की बरामदगी से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन