पंडाल को अंतिम रूप देते कलाकार ़ नवनििर्मत मंदिर में प्रतिमा स्थापित

Published at :07 Oct 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
पंडाल को अंतिम रूप देते कलाकार ़ नवनििर्मत मंदिर में प्रतिमा स्थापित

बहादुरगंज : भौरादह पंचायत के सदगोप टोला स्थित नव निर्मित भव्य शेरावली मंदिर में गुरुवार को षष्ठी पूजा के दिन वैदिक मंत्राच्चोरण के बीच मां शेरावली की स्थायी प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा दी जायेगी़ इससे पहले मां शेरावली सार्वजनिक पूजा समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले धार्मिक समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : भौरादह पंचायत के सदगोप टोला स्थित नव निर्मित भव्य शेरावली मंदिर में गुरुवार को षष्ठी पूजा के दिन वैदिक मंत्राच्चोरण के बीच मां शेरावली की स्थायी प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा दी जायेगी़ इससे पहले मां शेरावली सार्वजनिक पूजा समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले धार्मिक समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़

संस्थापक सदस्य समाजसेवी बसंत कुमार सिन्हा व मनोज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर परिसर अंतर्गत संगमरमर की पत्थर से मां शेरावली की निर्मित भव्य प्रतिमा को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा दी जायेगी़ जहां प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा पाठ आरती एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम निर्धारित है़ इस बीच भव्य धार्मिक समारोह को देखते हुए पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया है़ वहीं कमेटी की पहल पर धार्मिक कार्यक्रम के संचालन को लेकर अध्यक्ष अजय सिन्हा, सचिव दिलीप लाल, कोषाध्यक्ष सुबोध सिन्हा, सूरज सिन्हा, श्रीपति सिन्हा, विजय सिन्हा व गोलमालाल हरिजन सहित दर्जनों धर्मप्रेमी योगदान देने में जुटे है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन