एकजुट होकर करें सफाई : कासिम

Published at :03 Oct 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
एकजुट होकर करें सफाई : कासिम

छत्तरगाछ : गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत रविवार को मुखिया मो अबुल कासीम के पहल पर छत्तरगाछ बाजार में पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने हाथ में झाडू एवं कुदाल लेकर साफ सफाई किया़ मौके पर मुखिया मो कासीम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत समय समय […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत रविवार को मुखिया मो अबुल कासीम के पहल पर छत्तरगाछ बाजार में पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने हाथ में झाडू एवं कुदाल लेकर साफ सफाई किया़ मौके पर मुखिया मो कासीम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत समय समय पर खास कर पर्व त्योहारों के मौके पर सफाई अभियान चला कर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जायेगी़ दुर्गा पूजा तथा मुहर्रम के मद्देनजर छत्तरगाछ बाजार के पंचायत भवन, पशु चिकिसालय, कचहरी तथा मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की गयी़

जबकि मंदिर को जोड़ने वाली सड़क किशनगंज ठाकुरगंज पथ पर जमा कूड़ा कचड़ा की साफ सफाई की गयी़ ज्ञात हो कि छत्तरगाछ पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया के पहल पर पहली दफा छत्तरगाछ बाजार में सफाई मुहिम चला कर सफाई करते देखा गया़ इस मौके पर मुखिया अबुल कासीम, सरपंच मो पथलुद्दीन,

पूर्व सरपंच शमशाद आलम अंसारी, ओपी प्रभारी पृथ्वी पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार भारती, पंसस तौकीर आलम, वार्ड सदस्य इस्लामुद्दीन अंसारी, हसीबुर्रहमान, अलीमुद्दीन, धरवीर पासवान, मिन्हाज, हीरा लाल, मो फारूक, अलाउद्दीन, मोहसीन, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल मन्नान, मो मोहसीन, साबिर, नजाम, डाॅ अरशद आलम, बैजु मलिक, पार्वती देवी तथा सुरेश मलिक आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन