तालाब में डूबने से चार सहेलियों की मौत

Published at :02 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से चार सहेलियों की मौत

कन्हैयाबाड़ी (किशनगंज) : कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत वार्ड संख्या एक में एक साथ चार बच्चियां घर से पूरब खेलने के लिए गयी थी. इसी दौरान सभी बच्चियां तालाब में नहाने लगी. नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई और चारों सहेलियां की मौत डूबने से हो गयी. मृतक बच्चियाें में शादिया नूर […]

विज्ञापन

कन्हैयाबाड़ी (किशनगंज) : कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत वार्ड संख्या एक में एक साथ चार बच्चियां घर से पूरब खेलने के लिए गयी थी. इसी दौरान सभी बच्चियां तालाब में नहाने लगी. नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई और चारों सहेलियां की मौत डूबने से हो गयी. मृतक बच्चियाें में शादिया नूर आठ वर्ष पिता नूरूल हुदा, तौसन नाज आठ वर्ष पिता मो अलीमुद्दीन, सुमैया नौ वर्ष पिता याकूब आलम, जन्नती प्रवीन आठ वर्ष पिता तौकीर आलम शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जब देर तक बच्चियां घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले खोजने लगे़ तभी पता चला कि ये चारों मासूम बच्चियां पोखर में नहाने गयी हुई हैं. ग्रामीणों के प्रयास के बाद चारों बच्चियों की लाश निकाली गई़ जिसकी खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सारा गांव घटनास्थल पर पहुंच गई . मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दिया़ लेकिन लोगों के मुंह से सिवाय या अल्लाह क्यों इतना कहर बरपाया के अलावे कुछ नहीं निकल रहा था़
डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत की यह इलाके में पहली घटना है . वहीं गांव की एक बच्ची की मौत भी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, मुखिया अंजार आलम, मुखिया वसीम अख्तर एसडीम मो शफीक, थाना प्रभारी सीपी यादव ने पीड़ित परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया और हर संभव मदद की बात कही़ उधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. महिलाओं के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन