दो चेक पोस्ट से पांच पियक्कड़ों को दबोचा

किशनगंज : उत्पाद विभाग को गश्ती के दौरान एक ही दिन में दो चेक पोस्ट से पांच शराबियों को हिरासत में लिया गया. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि अनि उत्पाद राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान विभाग को कामयाबी मिली़ श्री रंजन ने बताया कि बजरंग जैन, चेतन पासवान, पांडव […]
किशनगंज : उत्पाद विभाग को गश्ती के दौरान एक ही दिन में दो चेक पोस्ट से पांच शराबियों को हिरासत में लिया गया. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि अनि उत्पाद राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान विभाग को कामयाबी मिली़ श्री रंजन ने बताया कि बजरंग जैन, चेतन पासवान, पांडव बोसाक,
राजेश सिंह एवं सोम मुर्मू को फरिंगगोला तथा रामपुर मद्य निषेध चेक पोस्ट से शक के आधार पर हिरासत में लेकर सभी की ब्रेथ इन्हेलाइजर द्वारा जांच की गयी़ जांच में पांचों शराबियों की शराब पीने की पुष्टि की गयी तथा पुष्टि के उपरांत सभी के उपर उचित धाराएं लगा कर मामला दर्ज किया गया़ सभी शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया़ श्री रंजन ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को मद्य निषेध की नई कानून एवं धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




