हंगामा करते तीन शराबी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . शराब तस्करों में प्रशासन का खौफ नहीं, अपना रहे तस्करी के नये-नये तरीके जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर कई लीटर शराब बरामद की. साथ ही शराब तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है. दिघलबैंक […]
विज्ञापन
कार्रवाई . शराब तस्करों में प्रशासन का खौफ नहीं, अपना रहे तस्करी के नये-नये तरीके
जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर कई लीटर शराब बरामद की. साथ ही शराब तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है.
दिघलबैंक : दिघलबैंक पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत बीती रात शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन शराबियों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि दिघलबैंक निवासी मो तस्लीमुद्दीन उर्फ मियां पिता स्वर्गीय अमीरूद्दीन, रामप्रीत दास पिता राम अवतार दास ग्राम रतवारा थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर, विजय मंडल पिताव ठागे मंडल निवासी वार्ड नंबर 9 बहादुरगंज को जेल भेज दिया गया
श्री कुमार ने कहा कि शराब पीकर हंगामा करने वाले हो या फिर चोरी छुपे शराब लाने वालों की खैर नहीं है. ज्ञात हो को इससे पूर्व एसआई मनोज कुमार द्वारा मद्य निषेध अभियान में लगातार छापामारी कर कई लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ कई तस्करों को जेल भेज दिया़ जिससे शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है़ इस अभियान में एसआई मनोज कुमार के अलावे सुरक्षा बल मौजूद था.
शराब कारोबारी की तलाश में छापेमारी
बिहार में शराब पर वैन लगाए जाने के बाद पुलिस सक्रिय है. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के निर्देश पर दिघलबैंक और कोढ़ोबाड़ी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इतना ही नहीं भारत-नेपाल सीमा पर गश्त तेज कर दी गयी है.
दिघलबैंक और कोढ़ोबाड़ी पुलिस के सघन अभियान से शराब के अवैध कारोबारी और पियक्कड़ों में हड़कंप मच गयल है. नेपाल से आने और जाने वालों की सघन तलाशी सीमी पर ली जाती है. दिघलबैंक पुलिस टप्पू, तालगाछ, दिघलबैंक बाजार, दोगिरजा, हरूवाडांगा सहित कई अन्य गांवों में शराब व शराब विक्रेताओं की खोज में छापेमारी अभियान चलाया. वहीं कोढ़ोबाड़ी पुलिस सिंघीमारी, पत्थरघट्टी पंचायातों में छोपमारी की.
कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष सृजन कुमार ने बताया कि इस अभियान में अब ग्रामीणों को शरीक होने का आह्वान किया. ग्रामीणों के आगे आने से समाज को एक नई दिशा देने की मुहिम होगा. लिहाजा ग्रामीणों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से यह पहल शुरू की गयी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शराब पीने और बेचने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




