भारी मात्रा में देसी शराब जब्त

कोचाधामन : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एसडीपीओ कामिनी बाला, डीएसपी पंकज कुमार की गठित टीम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव सहित कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बाजार से पूरब मोहल्ला में छापेमारी की गयी़ छापेमारी के दौरान बंगाल निर्मित 65 बोतलें देशी शराब लगभग 39 लीटर बरामद करते […]
कोचाधामन : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एसडीपीओ कामिनी बाला, डीएसपी पंकज कुमार की गठित टीम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव सहित कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बाजार से पूरब मोहल्ला में छापेमारी की गयी़ छापेमारी के दौरान बंगाल निर्मित 65 बोतलें देशी शराब लगभग 39 लीटर बरामद करते हुए अवैध शराब कारोबारी मो नजाम उर्फ टेपुआ को रंगे हाथ पकड़ लिया, जहां उन्हें कोचाधामन पुलिस उसे थाना ले आयी़
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी़ उक्त अवैध शराब कारोबारी मो नजाम उर्फ टेपुआ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ थानाध्यक्ष के अनुसार ऐसे धंधा करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चला रखी है, जो बच नहीं पायेगा़ जानकार सूत्रों के अनुसार कुछ सफेदपोश लोगों द्वारा विशनपुर बाजार में अवैध देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है़ नेपाल व बंगाल से शराब मंगा कर होम डिलेवरी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




