छापेमारी अभियान तेज, दो गिरफ्तार

Published at :13 Sep 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी अभियान तेज, दो गिरफ्तार

किशनगंज : मद्य निषेध अभियान के तहत दो शराबियों को एमजीएम रोड से हिरासत में लिया गया़ उत्पाद विभाग की टीम की लगातार हो रही छापेमारी से शराबियों की रातों की नींद उड़ गयी है़ रोजाना शराबियों की गिरफ्तारी से शराबी भी अपना रास्ता बदल लेते है तथा नयी-नयी तरकीबों से बंगाल से शराब पीकर […]

विज्ञापन

किशनगंज : मद्य निषेध अभियान के तहत दो शराबियों को एमजीएम रोड से हिरासत में लिया गया़ उत्पाद विभाग की टीम की लगातार हो रही छापेमारी से शराबियों की रातों की नींद उड़ गयी है़ रोजाना शराबियों की गिरफ्तारी से शराबी भी अपना रास्ता बदल लेते है तथा नयी-नयी तरकीबों से बंगाल से शराब पीकर बिहार लौटने की कोशिश में लगे रहते है़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि काशी शर्मा तथा

शंकर कुमार दास को देर रात एमजीएम रोड से शराब के नशे में हिरासत में लिया गया़ शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेने के बाद ब्रेथ इन्हेलाइजर से पुष्टि की गयी तथा पुष्टि के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया़ वहीं श्री रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा कई आदिवासी टोलों में भी गश्त लगायी जा रही है तथा संदेह होने या सूचना मिलने पर बस्ती में छापेमारी भी की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन