कानकी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

बाबा रामदेव का भव्य मंदिर व पूरा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु. किशनगंज : शहर से सटे बंगाल के कानकी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. पड़ोसी जिला अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, भागलपुर आदि के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम व पड़ोसी राष्ट्र […]
विज्ञापन
बाबा रामदेव का भव्य मंदिर व पूरा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु.
किशनगंज : शहर से सटे बंगाल के कानकी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. पड़ोसी जिला अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, भागलपुर आदि के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भारी संख्या में पहुंचे भक्तों का हुजूम व जय बाबा के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. स्थानीय थिरानी धर्मशाला से सोमवार प्रात: भक्तों का काफिला पैदल ही कानकी धाम की ओर चल पड़ा. नव निर्मित कानकी धाम में बाबा रामदेव की पूजा-अर्चना को ले भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया.
इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट ने भी व्यापक पैमाने पर तैयारियां कर रखी थी तथा पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भक्तों को भक्ति रस में गोता लगाने के लिए मशहूर भजन गायक अपनी लाजवाब प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे. हालांकि गत छह सितंबर से ही मंदिर में पूजा अर्चना सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के प्रारंभ रहने से आस पास का पूरा इलाका मेले में तब्दील हो चुका था.
बाबा रामदेव के दरबार में लगी लंबी कतार : दशमी के उपलक्ष्य में सोमवार को कानकी धाम में बाबा रामदेव मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. झमाझम बारिश के बाद भी महिला व पुरूष श्रद्धालु छाता ताने कतार पर खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी. कमल मित्तल ने बताया कि बाबा रामदेव के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण एक झलक पाने को ले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह बना हुआ था. आसपास के अलावे दूसरे प्रदेश से आकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. वर्तमान समय में यहां स्थापित बाबा रामदेव मंदिर कानकी धाम के नाम से विख्यात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




