अनुदान सूची में गड़बड़ी, आक्रोश

Published at :13 Sep 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
अनुदान सूची में गड़बड़ी, आक्रोश

छत्तरगाछ : प्रखंड में बाढ़ राहत अनुदान सूची में घालमेल का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है़ सोमवार को बुढनई पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत अनुदान सूची से नाम हटाये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो इंतखाब के नेतृत्व में जम कर बवाल काटा तथा सीओ […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : प्रखंड में बाढ़ राहत अनुदान सूची में घालमेल का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है़ सोमवार को बुढनई पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत अनुदान सूची से नाम हटाये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो इंतखाब के नेतृत्व में जम कर बवाल काटा तथा सीओ समीर कुमार से सूची से हटाये गये लोगों की नाम जोड़ने की मांग की़ प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढनई पंचायत के वार्ड नंबर पांच टप्पू झारबाड़ी के दर्जनों बाढ़ पीडि़त परिवारों का नाम प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारी के द्वारा बाढ़ राहत अनुदान सूची में नाम हटाये जाने का आरोप लगाया है़

ज्ञात हो कि इससे पूर्व 31 अगस्त को बुढ़नई पंचायत के ही वार्ड 7 झारबाड़ी तथा गंजाबाड़ी गांव के दर्जनों बाढ़ पीडि़तों ने बाढ़ राहत अनुदान सूची से नाम शामिल नहीं किये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में हंगामा किया था तथा इसकी जानकारी प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख को देते हुए सूची में नाम शामिल किये जाने की मांग की थी़ बताते चले कि गत जुलाई माह को आयी बाढ़ त्रासदी से उक्त गांव के लोगों के घरों में पानी घुस गया था़

जिससे घरों में रखा अनाज सहित अन्य सामान बरबाद हो गया था़ मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो इंतखाब आलम ने बताया कि बाढ़ त्रासदी के बाद प्रखंड प्रशासन द्वारा नियुक्त राजस्व कर्मचारी ने सभी बाढ़ पीडि़त परिवारों को सर्वेक्षण के दौरान चिह्नित कर 257 परिवारों की सूची बनायी गयी थी. उसके बाद फिर सर्वेक्षण के दौरान बनाये गये सूची का संशोधन कर 239 परिवारों का नाम बाढ़ राहत अनुदान सूची में शामिल किया गया़ परंतु राजस्व कर्मचारी द्वारा जब सूची को अंतिम रूप दिया गया तो उसमें 71 पीड़ित परिवार जो गरीब एवं मजदूर है उनका नाम सूची से हटा दिया गया़ पूर्व मुखिया मीर पाशा इमाम ने बताया कि जब राजस्व कर्मचारी द्वारा सूची को अंतिम रूप दिया गया तो काफी लापरवाही बरती गयी है़ सूची में से विधवा एवं गरीब परिवारों का नाम हटा दिया गया है, जो समझ से पड़े है

कहते हैं सीओ
इस बाबत सीओ समीर कुमार ने बताया कि जिन बाढ़ पीडि़त परिवारों का नाम बाढ़ राहत अनुदान राशि में शामिल नहीं किया गया है वैसे परिवारों को जांच किया जायेगा़ यदि जांच में सही पाया गया तो उन्हें सूची में जोड़ा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन