केकेजीबी शाखा में सेविकाओं ने किया का हंगामा

Published at :22 Jul 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
केकेजीबी शाखा में सेविकाओं ने किया का हंगामा

किशनगंज : स्थानीय कैलटैक्स चौक स्थित कोसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में गुरुवार को शहर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जम कर बवाल मचाया़ सेविकाएं बैंक प्रबंधन द्वारा पोषाहार की राशि के भुगतान करने में आनाकानी करने से खासी नाराज थी़ घटना की जानकारी मिलते ही बैंक पहुंची प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया ने किसी तरह आक्रोशित […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय कैलटैक्स चौक स्थित कोसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में गुरुवार को शहर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जम कर बवाल मचाया़ सेविकाएं बैंक प्रबंधन द्वारा पोषाहार की राशि के भुगतान करने में आनाकानी करने से खासी नाराज थी़ घटना की जानकारी मिलते ही बैंक पहुंची प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया ने किसी तरह आक्रोशित सेविकाओं को समझा बुझा कर शांत कराया़ इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक मो आसीम ने बताया

कि मात्र तीन कर्मियों के सहारे बैंक चल रहा है़ इनमें से दो कर्मियों के गुरुवार को अवकाश पर रहने के कारण उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से शुक्रवार को राशि भुगतान की बात कही थी़ परंतु सेविकाएं गुरुवार को ही बैंक पहुंच गयी थी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन