दिघली व गरहन टोला कटाव की चपेट में

छत्तरगाछ : मंगलवार को अचानक डोंक नदी का जल स्तर बढ जाने से प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के वार्ड नंबर 9 एवं 10 स्थित शेरशाहवादी टोला दिघली एवं गरहन खोदा एक बार फिर कटाव के जद में आ गया है़ डोंक नदी की अनवरत कटाव को लेकर शेरशहवादी टोला दिघी तथा गरहन खोदा के ग्रामीणों […]
छत्तरगाछ : मंगलवार को अचानक डोंक नदी का जल स्तर बढ जाने से प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के वार्ड नंबर 9 एवं 10 स्थित शेरशाहवादी टोला दिघली एवं गरहन खोदा एक बार फिर कटाव के जद में आ गया है़ डोंक नदी की अनवरत कटाव को लेकर शेरशहवादी टोला दिघी तथा गरहन खोदा के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है़
जिसे लेकर बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने मंगलवार को स्थानीय मुखिया मो अब्दुल तबाब के साथ उक्त दोनों गांव में हो रही कटाव का जायजा लिया़ उपमुखिया मो शुकरूद्दन ग्रामीण अली हुसैन, डा एनामुल हक, अली हुसैन, मईनुद्दीन तथा अबजारूल आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि डोंक नदी का कटाव का कहर पिछले कई वर्षों से जारी है़ लगभग 50 एकड़ खेती योग्य भूमि डोंक नदी के गर्भ में समा गयी है़ परंतु आज हमारा गांव कटाव के मुहाने पर है़ नदी से महज 25 मीटर की दूरी पर गांव है़
यदि समय रहते कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया तो दिघली तथा गरहन खोदा गांव डोंक नदी के कटाव का शिकार हो सकता है़ मुखिया अब्दुल तबाब ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द कटाव रोधी कार्य करने की मांग की है़ इस मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि जल नि:सरण विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है़ जल्द ही कटावरोधी कार्य प्रारंभ किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




