शिक्षिका के घर लाखों की चोरी

Published at :20 Jul 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका के घर लाखों की चोरी

क्राइम . शहर के मोतीबाग मोहल्ले में दोपहर में हुई घटना शहर के मोतीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों को सकते में डाल दिया है. दो के लिए खाली पड़े घर में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. किशनगंज : मंगलवार को शहर के मोतीबाग में दिनदहाड़े डेढ घंटे […]

विज्ञापन

क्राइम . शहर के मोतीबाग मोहल्ले में दोपहर में हुई घटना

शहर के मोतीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों को सकते में डाल दिया है. दो के लिए खाली पड़े घर में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया.
किशनगंज : मंगलवार को शहर के मोतीबाग में दिनदहाड़े डेढ घंटे के अंतराल में लाखों की चोरी हुई. मोतीबाग की शिक्षिका मीनू कुमारी के घर में खिड़की से चोर अंदर प्रवेश कर गये तथा कमरे का ताला तोड़ कर सारे सामान को तितर-बितर कर 25 हजार नकदी एवं लाखों के जेवरात ले उड़े़ मीनू कुमारी के पिता सुभाष कुमार शर्मा जो अपनी पुत्री के साथ उनके घर में रहते है, ने बताया कि रोज की तरह उनकी पुत्री अपने कार्य पर गयी हुई थी तथा वे बैंक के काम से 10.30. बजे घर से सारे दरवाजे में ताला लगाकर निकला था़ उसके बाद 12.30 बजे जब मैं घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था
और घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे. जायजा लेने के बाद पता चला कि घर से 25 हजार नकदी तथा जेवरात में सोने के दो चेन करीब छह भर के कान के झुमके तीन जोड़े करीब तीन भर, दो अंगूठी करीब एक भर, छठ का सूप सोने का करीब एक भर, पायल चार जोड़ी चांदी का तथा अन्य छोटे-मोटे जेवरात भी गायब थे. चोरों ने आलमारी, ट्रंक तथा लॉकरों तक का ताला तोड़ कर सारे कीमती चीजों को लेकर चलते बने. सुभाष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही किशनगंज थाने में सूचना दी. पुलिस मौके पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली़
घटना के वक्त शिक्षिका स्कूल गयी थी, शिक्षिका के पिता बैंक गये थे
शिक्षिका के पिता जब बैंक से लौटे तो पाया घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन