बूढ़ी कनकई में डूबे राज मिस्त्री का शव बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

पौआखाली : बीते रविवार को आठगाछी पंचायत के अठियाबाड़ी घाट में बूढ़ी कनकई नदी तैरकर पार करने के दौरान तेज धार में डूबने वाले युवक अनवारुल का शव मंगलवार की सुबह नदी की ऊपरी सतह पर तैरते हुए पाया गया है. स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही उसे बाहर निकालकर इसकी सूचना जियापोखर […]
विज्ञापन
पौआखाली : बीते रविवार को आठगाछी पंचायत के अठियाबाड़ी घाट में बूढ़ी कनकई नदी तैरकर पार करने के दौरान तेज धार में डूबने वाले युवक अनवारुल का शव मंगलवार की सुबह नदी की ऊपरी सतह पर तैरते हुए पाया गया है.
स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही उसे बाहर निकालकर इसकी सूचना जियापोखर थानाक्षेत्र स्थित भट्ठाचौक में निवास करने वाले मृतक के परिजनों को दी. पूर्व उपप्रमुख एकरामूल हक व अन्य ग्रामीणों के साथ परिजन शव के पास पहुंचकर उसे अपने गांव ले आया. शव को देखते ही मृतक अनवारूल की पत्नी परवीन बेगम और पांच छोटे-छोटे बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे. शव पूरी तरह से फूल चुका था और चेहरे पर जख्म के निशान भी पड़ चुका था.
मृतक अनवारुल की लाश जींस पेंट और सेन्डो गंजी में पायी गयी. उधर, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. पेशे से राजमिस्त्री अनवारुल के असमय काल के गाल में समा जाने को लेकर बंदरझुला पंचायत के मुखिया ज्योतिष कर्मकार, पूर्व प्रखंड उपप्रमुख एकरामूल हक, पूर्व मुखिया साबीर आलम, मो महबूब, मो असलम आदि ने संवेदना व्यक्त की है.
कमर में लोहे का धुरमुस बांध कर नदी पार करने का कर रहा था प्रयास
परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना
केंद्र करे राष्ट्रीय मेला की घोषणा : राजस्व मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




