वाहनों में टक्कर, आधा दर्जन घायल

Published at :14 Jul 2016 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों में टक्कर, आधा दर्जन घायल

भरगामा : बुधवार की देर संध्या अररिया सुपौल एनएच 327ई पर खजुरी और भरगामा के बीच ईंट भट्ठा के समीप दो वाहन आपस में टकरा गये. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची भरगामा थाना पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी भरगामा में भरती कराया. चिकित्सकों ने छात्र दिलीप […]

विज्ञापन

भरगामा : बुधवार की देर संध्या अररिया सुपौल एनएच 327ई पर खजुरी और भरगामा के बीच ईंट भट्ठा के समीप दो वाहन आपस में टकरा गये. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची भरगामा थाना पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी भरगामा में भरती कराया.

चिकित्सकों ने छात्र दिलीप कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार रानीगंज से परीक्षा दिलाकर राघोपुर की ओर लौट रहा स्कॉर्पियो दिल्ली से मानुल्लहपट्टी आ रही एसयूवी वाहन से टकरा गयी. घटना में दोनों वाहनों पर सवान सुनीता कुमारी, भूलन कुमार, दिलीप कुमार, जब्बार, अब्बास व निजाम गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन